शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी में घर में घुसकर आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गयी यहां तक की कपड़े भी फाड़ दिए गए। महिला ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 25 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे अपने घर के आँगन में पशुओं की देखरेख कर रही थी। आरोप है कि उसी दौरान गाबंव के ही आरोपी दो युवक घर में घुस आए तथा महिला को अकेला पाकर अभद्रता शुरू कर दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि परंतु उसके कुछ देर बाद ही आरोपी अपने अन्य साथियों ...