Shamli News: थानाभवन चीनी मिल में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की दी जानकारी
शामली, जुलाई 17 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन चीनी मिल परिसर में किसानों के लिए एक कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को फसलों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा आधुनिक खेती की तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक (एफ.पी.टी.) शिवराज सिंह यादव तथा वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र वीर सिंह इकाई ने किसानों को कम्पोस्ट खाद, हरी खाद एवं जैविक खाद के उपयोग और उनके लाभों के बारे में जानकारी प्रदान की। साथ ही मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किसानों को उसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगेश कुमार, वीरेंद्र सिंह (हरड़फतेहपुर), चेयरमैन ग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.