शामली, अक्टूबर 15 -- Shamli News: शामली। आगामी नवरात्रि, दशहरा समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम आलोक यादव और एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने धर्मगुरुओं व गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। डीएम ने स्पष्ट किया कि त्योहारों पर केवल परंपरागत कार्यक्रम ही आयोजित होंगे। किसी भी नए कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में धर्मगुरुओं और गणमान्य लोगों ने त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कहते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ आयोजन संपन्न कराने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Dumka News: सोशल मीडिया ...