शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में दो युवकों की बाइक से हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए शामली के बाद दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम नाला निवासी जयपाल ने कांधला थाने में दी तहरीर में बताया कि 2 सितंबर को रात करीब 9:15 बजे उसका पुत्र विकास बाइक से एलम जा रहा था। आरोप है कि नहर पार करने के बाद सतवीर के भट्ठे के पास सामने से एलम की ओर से आ रहे मिन्टू पुत्र बिंदा ने बाइक को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए विकास की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर उसके साथ सैनपाल पुत्र वीर सिंह भी...