शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग तथा उनका तीन वर्षीय पौत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, थानाभवन नगर के मोहल्ला खेल निवासी विनीत सैनी ने बताया कि 4 अगस्त 2026 की शाम करीब 5:30 बजे उनके पिता देशराज सैनी अपने तीन वर्षीय पौत्र को साइकिल पर बैठाकर खेत से घर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक बाइक के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बाइक से मारी टक्कर, विरोध पर दंपती को पीटा हादसे की जानकारी हादसे में देशराज सैनी और उनका तीन वर्षीय पौत्र गंभीर रूप...