शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: साल्हापुर गांव में पिछले 11 दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। लगातार तेंदुआ दिखाई देने और खेतों में उसके पदचिह्न मिलने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। रविवार को रालोद के कैराना विधानसभा प्रभारी सनोज चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से उनकी समस्या जानी। ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी उन्होंने शामली विधायक प्रसन्न चौधरी को दी। इसके बाद विधायक ने जिलाधिकारी शामली से वार्ता कर मामले में कार्रवाई कराने की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में एक बकरी बांधी। वन विभाग को उम्मीद है कि बकरी की आवाज और गंध से तेंदुआ पिंजरे के पास आएगा और उसे पकड़ने में मदद मिलेगी। पिंजरे के आसपास ग्रामीणों की भीड़ भी ज...