Shamli News: तेंदुए का खौफ, वन विभाग की कार्रवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: चौसाना। यमुना नदी किनारे बसे साल्हापुर गांव के जंगल में पिछले करीब दस दिनों से तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा पर्याप्त नहीं है। ग्रामीणों का दावा है कि पिंजरे के आसपास तेंदुए के पदचिह्न भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, पिंजरे में बकरी के बजाय कुत्ते को रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते बुधवार को जंगल की चकरोड पर तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो बनाकर वन विभाग को उपलब्ध कराया गया था। वीडियो सामने आने के बाद जंगल में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने की बात कही गई। इसके बाद शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने जंगल में पिंजरा लगाकर निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की जानकारी दी थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.