Shamli News: तीन माह बाद बेटी को देखकर छलक पड़े पिता के आंसू
शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: शामली। अपना घर आश्रम शामली ने सेवा सहयोगियों और परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से अपने 500वें प्रभु को उनके परिवार से मिलाने में सफलता हासिल की। आश्रम ने 22 वर्षीय युवती प्रीति को करीब तीन माह बाद उसके परिजनों से मिलाया। बेटी को सकुशल देखकर पिता भावुक हो गए और दोनों एक-दूसरे के गले लगकर रो पड़े। गत 24 अगस्त को मंडी थाना शामली पुलिस को कसेरवा खुर्द बाईपास के पास एक युवती लावारिस अवस्था में घूमती मिली थी। पुलिस ने युवती को सेवा एवं संरक्षण के लिए अपना घर आश्रम शामली में भर्ती कराया। काउंसलिंग के दौरान युवती ने अपना नाम प्रीति और अपने गांव दाशना, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की मदद से आश्रम कार्यालय ने गांव के सरपंच अकलू राम से संपर्क किया। सरपंच ने युवती को पहचान लिया और उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.