शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने चौसाना ग्राम पंचायत की सफाई और जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार बारिश के चलते कस्बे की कई गलियों और निचले इलाकों में जलभराव हो गया। पंचायत सचिवालय परिसर में भी पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। चौसाना शुक्रवार को सुबह से ही मौसम में उमस बनी हुई थी। बाद में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश लगातार कई घंटे तक जारी रहने के कारण नालियों और जल निकासी के रास्तों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। इसके चलते जगह-जगह पानी जमा हो गया। पंचायत सचिवालय के आसपास भी जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वहां आने-जाने वाले ग्रामीणों को परेशानी हुई। नवनिर्मित नालो मे पानी निकासी नही होने के कारण नालो से गंदा...