Shamli News: तीन गांवों में 20 से अधिक नलकूपों पर चोरों का धावा, किसानों में आक्रोश
शामली, अगस्त 18 -- Shamli News: शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने बहावड़ी, कुड़ाना और आदमपुर गांवों में 20 से अधिक नलकूपों को निशाना बनाकर किसानों में हड़कंप मचा दिया। चोर नलकूपों के ताले तोड़कर स्टार्टर, कटआउट, केबल समेत बिजली के अन्य उपकरण चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को घटना का पता चला। एक साथ बड़ी संख्या में नलकूपों में चोरी होने से किसानों में रोष है। क्षेत्र के गांव बहावड़ी में चोरों ने 10 से अधिक किसानों के नलकूपों के ताले तोड़कर सामान चोरी किया। कृष्णपाल, कल्लू, धर्मेंद्र, मामू, सतेंद्र, रामकुमार, प्रताप, सुखपाल, रोनित और सहदेव समेत कई किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, कटआउट और केबल गायब मिले। सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो नलकूपों के ताले टूटे पड़े थे। इसी तरह कुड़ाना गांव में पूर्व प्रधान नरेंद्र मलिक, बबलू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.