शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए शनिवार को विशेष कैंप दिवस आयोजित किये गये। ।हसनपुर लुहारी के स्कूलो मे तीन केंद्रो पर मतदेय स्थलों सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोट बनवाने के लिए नये फार्म और आपत्तियां प्राप्त की । इस दौरान तीनो केंद्रों पर 62 नये वोट के लिए आवेदन आये। शनिवार को हसनपुर लुहारी मे तीन केंद्रो पर नये वोट बनवाने के लिए विशेष कैप का आयोजन किया गया। जहा बीएलओ को नये वोट बनाने के लिए आवेदन दिये गये। यह भी पढ़ें- Hapur News: मतदाता सूची में नाम शामिल कराने को बूथों पर उमड़ी भीड़ 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके अथवा निर्धारित पात्रता के अनुसार 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले वे मतदाता सूची मे...