Shamli News: तालाब का गंदा पानी मकानों में घुसने से ग्रामीण परेशान, दरारें आने का आरोपप
शामली, अगस्त 29 -- Shamli News: शामली। ग्राम ख्वासपुर उर्फ मखमूलपुर में तालाब का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मकानों में भरने से ग्रामीणों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। पानी भरने के कारण कई मकानों में दरारें आने तथा उनके गिरने का खतरा बना होने का आरोप लगाते हुए इंडियन प्रोबलम सॉल्यूशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एसडीएम सदर को शिकायती पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। शिकायती पत्र में ग्राम निवासी नीरज पुत्र मगनपाल ने बताया कि गांव में स्थित तालाब में ग्रामीणों द्वारा कूड़ा-करकट डालने के कारण वह बंद हो गया है। गांव में कूड़ा डालने के लिए उचित स्थान नहीं होने के कारण भी तालाब में लगातार गंदगी जमा हो रही है। बरसात के दौरान पानी की निकासी नहीं होने से तालाब ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी आसपास स्थित मकानों में भर गया। आरोप है कि मकानों में पानी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.