शामली, जुलाई 19 -- Shamli News: भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग ने जहां आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं सिस्टम की संवेदनहीनता और एक मासूम की बेबसी को बयां करती एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। दोपहर की चिलचिलाती धूप में जब हसनपुर लुहारी भारतीय स्टेट बैंक के सामने सड़कें भट्टी की तरह तप रही हैं। एक मासूम नौनिहाल बिना पैरों में चप्पल के स्कूल से घर लौटता हुआ देखा गया। ​हैरानी की बात यह है कि बच्चा पूरे समय स्कूल परिसर में रहा, लेकिन वहां मौजूद शिक्षकों और स्टाफ में से किसी की भी नजर उसके नंगे पैरों पर नहीं पड़ी। ​यहा मामला हसनपुर लुहारी की प्राईमरी पाठशाला का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस भीषण गर्मी में जहां लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। वहीं यह बच्चा नंगे पैर झुलसती सड़कों पर चलने को मजबू...