शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: शामली। शहर के कैराना रोड स्थित रेस्तरां के सभागार में जीवन बीमा निगम की शामली शाखा की ओर से अभिकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश चंद्र जोशी ने विकास वाहिनी के शतकवीर, अर्धशतकवीर और अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया। क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश चंद्र जोशी ने कहा कि वर्तमान समय तकनीकी का है। तकनीक के माध्यम से काम को सरल और कम समय में पूरा किया जा सकता है। जीवन बीमा अभिकर्ता भी तकनीकी साधनों का उपयोग कर अधिक पॉलिसियां कर सकते हैं और अपनी आय बढ़ा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Shamli News: हनुमान टिल्ला में लगी सेवा संकल्प अभियान की प्रदर्शनी उन्होंने अभिकर्ताओं को आनन्दा-2 और डिजिटल ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने व...