Shamli News: ढोल-डीजे के साथ निकली भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा
शामली, सितम्बर 3 -- Shamli News: चौसाना। पठानपुरा गांव स्थित जाहरवीर गोगाजी मेहड़ी पर भगवान श्री विश्वकर्मा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना को लेकर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झांकी के साथ डीजे और पांच ढोल शामिल रहे, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने। शोभायात्रा में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मंदिर कमेटी के प्रधान नाथी पांचाल ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे जाहरवीर गोगाजी मेहड़ी से हुआ। यहां से शोभायात्रा गढ़ी हसनपुर और दथेड़ा गांव होते हुए पठानपुरा पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु चौसाना के मुख्य बाजार से होते हुए भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचे, जहां शोभायात्रा का समापन किया गया। शोभायात्रा के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.