शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: शामली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) में संगठनात्मक बदलाव के तहत डॉ. सलीम जावेद एवं डॉ. निखिल तरार ने नई टीम के साथ जुड़कर नई पारी की शुरुआत की है। इस अवसर पर दोनों चिकित्सकों ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता, आपसी सहयोग और सकारात्मक सोच को जरूरी बताया। शनिवार को आयोजित आईएमए की बोर्ड बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि नई कार्यकारणी का गठन किया जाये। जिसमें डा. सलीम जावेद को अध्यक्ष और डा. निखिल तरार को सेकेट्री मनोनीत किया गया। उन्होंने कहा कि नई टीम के साथ मिलकर चिकित्सकों के हितों की रक्षा करने, चिकित्सा जगत की गरिमा बनाए रखने तथा सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा। साथ ही संगठन के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों ...