शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौसाना में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। मेले में करीब 110 मरीज पहुंचे, लेकिन मरीजों की जांच और उपचार की जिम्मेदारी डॉक्टर के बजाय केवल फार्मासिस्ट अरविंद कुमार और लैब टेक्नीशियन पारुल के भरोसे रही। दोनों ने मरीजों की जांच, दवा वितरण और मेले की अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। पीएचसी के डॉक्टर अशोक सैनी, वार्ड बॉय सौरभ समेत अन्य स्टाफ की कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते डॉक्टर भी स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद नहीं रहे। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चिकित्सक की गैरमौजूदगी और महज दो कर्मचारियों के भरोसे व्यवस्थाएं चलने से स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए। करीब 110 मरीजों के पहुंचने के बावजूद चिकित...