Shamli News: डेढ़ साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे समाजसेवी, फिर भी नहीं सुधरे मरघट के हालात
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: चौसाना जदीद के रकबे में स्थित बच्चों के मरघट की आरक्षित भूमि पर गांवों की निकासी का गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मृत शिशुओं को दफनाने के लिए भी ग्रामीणों को अपनी कृषि भूमि या अन्य स्थानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से नाला निर्माण कर पानी की निकासी कराने की मांग की जा रही है, लेकिन दो ग्राम पंचायतों की सीमा का हवाला देकर अधिकारी समस्या का समाधान नहीं करा पा रहे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मरघट पर पहुंचकर विरोध जताया और प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। चौसाना विशत आहत और चौसाना जदीद दो अलग-अलग ग्राम पंचायतें हैं। चौसाना जदीद के रकबे में खसरा संख्या 1151 स्थित है, जो बच्चों के मरघट के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.