शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: कांधला। क्षेत्र के डांगरोल गांव में चोरों ने एक साथ 19 ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचाया। चोर ट्यूबवेलों के कमरों के दरवाजे और ताले तोड़कर बिजली के तार, उपकरण समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी की जानकारी हुई तो उनमें रोष फैल गया। पीड़ित किसानों ने भभीसा पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। किसानों के अनुसार, चोरों ने रात के समय वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो ट्यूबवेलों के कमरों के दरवाजे और ताले टूटे मिले। अंदर रखे बिजली के तार और अन्य उपकरण गायब थे। एक साथ कई ट्यूबवेलों में चोरी की घटना सामने आने से किसानों में दहशत का माहौल है। पीड़ित किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों पर...