शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: थानाक्षेत्र के गांव तलवा माजरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली से नीचे गिरने पर चार वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गयी। गंभीर हालत में बालिका को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उस मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना क्षेत्र के बनती खेड़ा निवासी शाहिद पुत्र गुलामरसूल सुबह करीब 4 बजे अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लेकर सरधना जा रहे थे। इसी दौरान तलवा माजरा बस स्टैंड के पास किसी अज्ञात वाहन की साइड लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार चार वर्षीय बच्ची साहिबा नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को अपनी गाड़ी से शामली जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजन...