Shamli News: टोडा बिजली उपकेंद्र का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं को लेकर की शिकायत,जांच की मांग
शामली, सितम्बर 28 -- Shamli News: चौसाना। टोडा बिजली उपकेंद्र से संबंधित एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में उपकेंद्र पर जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर उपकेंद्र की व्यवस्थाओं और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं की जांच कराने की मांग की है। वायरल वीडियो में टोडा के पूर्व ग्राम प्रधान सतेन्द्र कुमार उपकेंद्र परिसर में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह उपकेंद्र पर जिम्मेदार अधिकारी के मौजूद नहीं होने की बात कहते हुए व्यवस्था को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक अन्य व्यक्ति भी दिखाई देता है, जिससे उसकी जिम्मेदारी को लेकर सवाल किया जा रहा है। ग्रामीणों की ओर से अधिकारियों को भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.