Shamli News: टेंपो की टक्कर से ई रिक्शा सवार युवक घायल
शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: शामली रोड पर टेंपो की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक घायल हो गया। एम्बुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार किया गया। मंगलवार सुबह करीब दस बजे नाहिद कॉलोनी निवासी नौशाद शामली हॉस्पिटल से अपनी दवाई लेने जा रहा था। वह कैराना से शामली जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठ गया। शामली रोड पर मन्नामाजरा के पास विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी जिससे नौशाद घायल हो गया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.