शामली, अक्टूबर 13 -- Shamli News: हसनपुर लुहारी। गांव हसनपुर लुहारी में पानी की टंकी के टैंक की मरम्मत का कार्य चलने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। टंकी से पांच दिनों तक पानी की सप्लाई बंद रहने की सूचना दिए जाने के बाद ग्रामीणों के सामने पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई। ऐसे में समाजसेवी आमीर आलम ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए घर-घर पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है। गांव हसनपुर लुहारी मे आमीर आलम पिछले तीन दिनों से पानी के टैंकर के माध्यम से गांव में घर-घर पानी पहुंचाकर लोगों को राहत देने का काम कर रहे हैं। पानी की किल्लत के बीच उनके इस प्रयास से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिल रही है। ग्रामीणों ने जरूरत के समय पानी उपलब्ध कराने के लिए आमीर आलम के प्रयासों की सराहना की है। समाजसेवी आमीर आलम ने बताया कि ज...