शामली, सितम्बर 1 -- Shamli News: गुरुदेव कालेज जमालपुर में डारेक्टर शिवकुमार चौहान द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मोहित बेनिवाल के साथ एम एलसी वीरेंद्र सिंह सहित भाजपा नेताओं का मेरठ करनाल हाईवे पर ट्रैक्टरों के काफिले साथ जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद काफिला गुरुदेव कालेज पहुंचा जहां पर भाजपा नेताओं ने स्वागत सभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मंगलवार की शाम को मेरठ करनाल हाईवे पर अजय संगल मेडिकल कालेज पर सैकड़ों ट्रैक्टर के काफिले के साथ गुरुदेव कालेज के डारेक्टर शिवकुमार चौहान अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और उसके बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एम एलसी मोहित बेनिवाल एवं वीरेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद क...