शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: सावन माह में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले कांवड़िए मंगलवार सुबह अपने गंतव्य पर पहुंचे। कांवड़ियों के घर पहुंचने पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान वातावरण भक्तिमय हो गया और हर-हर महादेव तथा बम-बम भोले के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ यात्रा पूरी कर मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में कांवड़िए अपने-अपने शिवालयों में पहुंचे और भगवान शिव का गंगाजल से जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के सकुशल लौटने पर परिजनों में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। कई स्थानों पर परिजन ढोल-नगाड़ों के साथ कांवड़ियों को लेने पहुंचे और उन्हें सम्मान के साथ घर लेकर आए। घर पहुंचने के बाद कांवड़ियों ने सबसे पहले भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना क...