Shamli News: झिंझाना मुठभेड़ में फुरकान की मौत की मजिस्ट्रियल जांच
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: शामली। थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस और अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़ में फुरकान पुत्र फेमू उर्फ फेमुद्दीन उर्फ फीमू, निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, कस्बा कैराना की मृत्यु के मामले में मजिस्ट्रियल जांच शुरू की गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ऊन की उपजिलाधिकारी दीपिका मेहर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को कोई जानकारी हो, वह 20 अक्टूबर 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में उपजिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज करा सकता है। प्रशासन ने घटना से संबंधित जानकारी रखने वाले लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.