Shamli News: झमाझम बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल
शामली, अगस्त 19 -- Shamli News: मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं शहर में जलभराव की समस्या ने नगर पालिका के विकास और जलनिकासी के दावों की पोल खोल दी। मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक पानी भर गया। कई स्थानों पर सड़कों में बने गहरे गड्ढे पानी में डूब जाने से दिखाई नहीं दिए, जिससे वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना रहा। मंगलवार सुबह अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दोपहर 12 बजे तक हुई बारिश से जहां लोगों को उमस से राहत मिली, वहीं शहर की जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति सामने आ गई। शहर के धीमानपुरा, वीवी इंटर कॉलेज रोड, कैराना रोड, झिंझाना रोड, कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, भिक्की मोड़, माजरा रोड, सीबी गुप्ता कॉलोनी, आर्यपुरी, नाला पटरी, शांतिनगर, कलं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.