शामली, अगस्त 7 -- Shamli News: शामली। लायनेस क्लब दोआब की ओर से तीज उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व मनाया। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व क्लब सदस्य मीनू संगल ने किया। तीज उत्सव में सभी सदस्याएं हरे और लाल रंग के आकर्षक पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मेहंदी लगवाई और तीज से जुड़ी विभिन्न रस्मों का आनंद लिया। इसके साथ ही मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Dumka News: तीज मेला कार्निवल में दिखी उमंग, सदस्यों ने किया फोटो सेशन कार्यक्रम में संगीत की मधुर धुनों पर महिलाओं ने जमकर न...