Shamli News: ज्ञानेश कुमार के पुतला दहन को लेकर पुलिस और सपाईयों में तीखी झड़प, धक्का मुक्की
शामली, अक्टूबर 4 -- Shamli News: पार्टी हाईकमान के निर्देश पर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर के बाहर से लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ और वोट बचाओ का नारा देखते हुए पैदल मार्च निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पैदल मार्च को रोकने का प्रयास किया, लेकिन सपाई शहर के शिव चौक तक पहुंचे, जहां उन्होने चुनाव आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने माचिस और पुतला दोनों ही छीन लिया। पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कर मुक्की हुई। उन्होने पुलिस पर महिला पदाधिकारियों से बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया। हालाकि बाद में सपा कार्यकर्ता गांधी पार्क पहुंचे और गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लौट गए। यह भी पढ़ें- सपा के पैदल मार्च में गूंजे लोकतंत्र और संविधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.