शामली, अक्टूबर 27 -- Shamli News: शामली। झिंझाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर जेठ की पत्नी और ननद ने उसके साथ मारपीट की। पति पर भी मारपीट करने तथा परिवार के अन्य लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है । शामली के राजो मोहल्ला निवासी शाइना पुत्री यामीन ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह झिंझाना क्षेत्र के शेख मैदान निवासी शौकीन के साथ हुआ है। आरोप है कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता है और आए दिन उसके साथ अश्लील हरकतें तथा छेड़छाड़ करता है।घटना के दिन वह घर की ऊपरी मंजिल पर अकेली थी। इसी दौरान जेठ ने पीछे से पकड़कर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध ...