शामली, अगस्त 17 -- Shamli News: जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बडे की उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। शहर के बीएसएम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर मैनेजर छाया सिंह, चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, डायरेक्टर अंकित गुप्ता और उप प्रधानाचार्या आशु पंडित ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यालय परिवार ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश के प्रति सम्मान और समर्पण व्यक्त किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं हाउसवाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हरियाली तीज के तहत छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- ...