Shamli News: जिला अस्पताल में मॉडल्यूलर ओटी तैयार, जल्द होगी शुरू
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) तैयार कर लिया गया है। अब जल्द ही इसे मरीजों के लिए शुरू किए जाने की तैयारी है। ओटी के शुरू होने के बाद जिला अस्पताल में विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा और बेहतर हो सकेगी। मॉड्यूलर ओटी को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इसमें ऑपरेशन के दौरान संक्रमण का खतरा कम करने के लिए विशेष व्यवस्थाओं के साथ अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। ओटी के संचालन के लिए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मॉड्यूलर ओटी शुरू होने के बाद जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को ऑपरेशन के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे गंभीर एवं सामान्य मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.