शामली, अक्टूबर 28 -- Shamli News: शामली। जिला अस्पताल में बदलते मौसम के चलते जहां लगातार खांसी और फेफडों संबन्धि रोगों से ग्रस्त मरीजों की संख्या लगभग दोगूनी हो गई है वही जिला अस्पताल में करीब दो महिनों से खांसी का सीरप खत्म होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है साथ ही नीजि मैडिकल स्टोरों से महंगे दामों में सीरप खदीने पर मजबूर होना पड रहा है। बता दे कि बदले मौसम के चलते जहां एक तरफ फेफडो और सांस व खांसी संबन्धि मरीजों की संख्या बढती जा रही है। क्योंकि इस मौसम में सुबह शाम मौसम में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। जिस कारण सांस व सर्दी खांसी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वही दूसरी और जिला अस्पताल में दो माह से खासी का सीरप खत्म होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। जिस कारण मरीजों को नीज...