शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: शामली। मौसम में बदलाव के साथ खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन जिला अस्पताल में पिछले करीब दस दिनों से कफ सिरप का स्टॉक खत्म है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में खांसी और बुखार के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कफ सिरप उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को चिकित्सकों द्वारा टेबलेट दी जा रही हैं। वहीं अस्पताल प्रशासन ने कफ सिरप की आपूर्ति के लिए डिमांड भेज दी है। इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव और बारिश के चलते वायरल संक्रमण के साथ खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन चार सौ से अधिक मरीज खांसी और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की संख्या भी काफी है। मरीजों की भीड़ बढ़ने के बावजूद जिला अस्पताल में जरूरी दवाओं ...