शामली, जुलाई 11 -- Shamli News: शामली। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एक पेड मां के नाम अभियान की शुरूआत करते हुए दस पौधे लगाये। शनिवार को हडडी रोग विशेषज्ञ डा. रामनिवास के नेतृत्व में चिकित्सकों व फार्मासिस्टों ने जिला अस्पताल की आवासीय कालोनी में एक पेड मां के नाम लगाया। इस दौरान उनके द्वारा गडढे खोदकर करीब 10 पौधे लगाये, जिसमें सागोर, शीशम, जामुन, अमरूक के पेड शामिल है। इस दौरान उन्होने अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक किया और लगाए पेडों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर डा. तिलक, फार्मासिस्ट मनोज वर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: जिला कारागार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधारोपण यह भी पढ़ें- Kanpur News: रोटरी ने एक पेड़ ...