शामली, अगस्त 27 -- Shamli News: शहर कोतवाली क्षेत्र के आर्यपुरी में स्थित जिम कर निकल रहे हरियाणवीं सिंगर एवं अभिनेता की बदमाशों ने गोलियों ने भूनकर हत्या कर दी। शाम करीब साढ़े छह बजे सिंगर जिम से निकल कर अपनी गाड़ी की ओर जा रहा था। पहले घात लगाकर बैठे बदमाशों ने जिम से कुछ कदम चलते ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। करीब 12 राउंड गोलियां चली। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। एसपी एवं एसपी और भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। खून से लहुलुहान सिंगर अंकित को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या, 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे' के गायक को जिम के बाहर भून डाला गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा ...