Shamli News: जाली लेटरहेड और मोहर के इस्तेमाल का आरोप, पूर्व निलंबित शिक्षक को नोटिस
शामली, सितम्बर 22 -- Shamli News: कांधला। महर्षि कश्यप इंटर कॉलेज नाला में विद्यालय के जाली लेटरहेड और कार्यवाहक प्रधानाचार्य की कथित जाली मोहर के इस्तेमाल करने पर प्रबंधक ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू करते हुए शिक्षक को नोटिस जारी किया है। कालेज प्रबंधक राजपाल सिंह ने बताया कि पूर्व से निलंबित सहायक अध्यापक सुभाषचंद्र पर स्वयं को कार्यवाहक प्रधानाचार्य दर्शाते हुए कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और नोटिस जारी करने का आरोप है। प्रबंध समिति ने मामले में शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि विद्यालय के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्य नियमानुसार संचालित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के आरोप में शिक्षक निलंबित उनके अनुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा कार्यवाहक प्रधाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.