Shamli News: जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी दबोचा
शामली, अगस्त 23 -- Shamli News: थाना थानाभवन पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। शनिवार की रात संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान थाना थानाभवन पुलिस ने वांछित अभियुक्त गौरव सैनी पुत्र ऋषिपाल सैनी, निवासी मोहल्ला नबीपुरा, थाना थानाभवन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गत 12 जुलाई 2026 को मोहल्ला हकीमान निवासी कृष्णा अपने साथी इमरान और आमिर के साथ मोटरसाइकिल से कपड़ों की खरीदारी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सीटी गार्डन के सामने दो मोटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.