शामली, जुलाई 7 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना ईदगाह के पास में लंबे समय से बनी जलनिकासी की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ब्लॉक ऊन प्रमुख रामपाल सिंह ने ईदगाह से खोखरी नदी तक लगभग 200 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। क्षेत्र में बरसाती और घरेलू पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को वर्षों से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा था। नाला निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे बड़ी राहत देने वाला कदम बताया है। बताया गया कि नाला निर्माण का प्रस्ताव बीडीसी सदस्य सैयद बशारत अली, बीडीसी सदस्य कुर्बान राव और बीडीसी सदस्य अफzal मंसूरी के प्रयासों से स्वीकृत हुआ। नाला बनने से मजरा भडी और बिजलीघर से बिडौली रोड तक सड़क से ऊंचे बने नालों के पानी की निकासी सुचारू हो सकेगी। ग...