Shamli News: जल निकासी को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। ग्राम जगनपुर के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर एमएलसी कोटे से बन रही सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में स्थित तालाब की ओर कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के पश्चिम दिशा में करीब 72 बीघा क्षेत्रफल का तालाब है, जिसमें गांव के पानी की निकासी होती है। एमएलसी कोटे से बिजनेश के मकान से जितेंद्र के मकान तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व दिशा की ओर पानी की निकासी का रास्ता नहीं होने के कारण सड़क पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। आरोप है कि अब डॉ. सुशील के मकान से राजेश के मकान तक सड़क का ढाल पश्चिम दिशा में तालाब की ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.