शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, ठा0 जयपाल सिंह सोमबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष चक्रेश राणा तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य बॉबी शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर स्थित दुर्गा देवी मंदिर से हुआ। इसके बाद यात्रा मोती बाजार, प्रताप नगर, रामनगर, गांधी चौक होते हुए बंबा चौक पहुंची। यहां से यात्रा नगर पंचायत परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए।डीजे यह भी पढ़ें- Auraiya News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे, पुष्पवर्षा से स्वागत पर बज रहे देशभक्...