Shamli News: जलालाबाद की बेटी तनु सैनी ने बढ़ाया कस्बे का गौरव
शामली, नवम्बर 7 -- Shamli News: जलालाबाद। कस्बे की प्रतिभाशाली बेटी तनु सैनी ने उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक एस आई पद पर नियुक्ति प्राप्त कर जलालाबाद का नाम रोशन किया है। मोहल्ला रामनगर निवासी संजय सैनी की पुत्री तनु सैनी की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं उनकी सफलता की खबर मिलने के बाद कस्बे के लोगों में भी हर्ष की लहर दौड़ गई। तनु सैनी ने मार्च व जून 2026 में आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में प्रतिभाग किया था। इसके बाद जुलाई 2026 में घोषित लिखित परीक्षा के परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल की। तीन दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा लखनऊ मे आयोजित कार्यक्रम मे तनु को नियुक्ति पत्र मिला तो वह बेहद खुश नजर आ रही है। अब प्रशिक्षण के लिए पत्र प्राप्त होने के बाद उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया ने नया पड़ाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.