शामली, जुलाई 24 -- Shamli News: शामली। थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव सहजनी उमरपुर में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने चार नामजद लोगों पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सहजनी उमरपुर निवासी अकरम पुत्र असलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 31 जनवरी 2026 को उसने भूमि गंगोह-जलालाबाद मार्ग के निकट गांव में रेखा देवी पत्नी ओमकार सिंह निवासी मुजफ्फरनगर से खरीदी थी। पीड़ित का कहना है कि उक्त भूमि पर पहले टावर भी लगा हुआ था और उसकी निशानदेही मौजूद है। यह भी पढ़ें- Shamli News: आम के रेट पूछने पर युवक पर जानलेवा हमला, सात नामजद अकरम ने आरोप लगाया कि 17 जुलाई को वह अपने प्लाट पर नींव के ऊपर दीवार का निर्माण कराने पहुंचा थ...