शामली, अगस्त 9 -- Shamli News: थानाभवन क्षेत्र ग्राम सोनता रसूलपुर निवासी सनाउल्ला पुत्र गुलफाम ने थाना थानाभवन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर जमीन के विवाद में मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़ित ने वर्ष 2025 में 0.7630 हेक्टेयर तथा 0.2970 हेक्टेयर भूमि ग्राम सोनता रसूलपुर थानाभवन में कुंडा खुर्द, सहारनपुर निवासी शब्बीर से खरीदी थी। पीड़ित का कहना है कि भूमि का दाखिल-खारिज भी हो चुका है। आरोप है कि उक्त भूमि में गांव निवासी असगर ने दबंगई के बल पर विद्युत पोल लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित के अनुसार, जब उसने खेत में नींव भरी हुई को उखाड़कर फेंकते हुए अपने खेत मे मिला लिया तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ...