शामली, अगस्त 24 -- Shamli News: कांधला। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान कराने के लिए सोमवार को खंड विकास सभागार में जनकल्याणकारी योजना शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी वेद प्रकाश द्विवेदी ने की। शिविर में समाज कल्याण विभाग को वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से संबंधित 57 शिकायतें मिलीं। कृषि विभाग को किसान सम्मान निधि से संबंधित 11 समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एडीओ पंचायत वसीम ने प्रधानमंत्री आवास और शौचालय से संबंधित शिकायतों पर संबंधित ग्राम सचिवों के माध्यम से जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। एडीओ सहकारिता प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों को सहकारी समितियों की सदस्यता और उससे मिलने वाले लाभों की जान...