शामली, जुलाई 6 -- Shamli News: शामली। जनपद शामली के ग्राम हाथी करौदा निवासी एक महिला ने अपने पुत्र की कक्षा 8 की टीसी जारी न किए जाने एवं फीस से संबंधित विवाद को लेकर डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मंजू पत्नी राकेश कुमार निवासी ग्राम हाथी करौदा ने बताया कि उनका पुत्र पुनित मलिक गोल्डन फ्यूचर एकेडमी, हाथी करौदा में अध्ययनरत है। अभिभावक के अनुसार विद्यालय की फीस समय-समय पर जमा की जाती रही है तथा कुछ रसीदें उनके पास उपलब्ध हैं, जबकि शेष रसीदें विद्यालय के पास होने की बात कही गई है। आरोप लगाया कि जब भी अभिभावक द्वारा रसीद मांगने का प्रयास किया गया तो विद्यालय प्रशासन द्वारा टालमटोल किया गया। वर्तमान में छात्र का कक्षा 9 में प्रवेश कराना है, जिसके लिए कक्षा 8 की टीसी आवश्यक है, लेकिन विद्यालय द्वारा फीस बकाया बताकर टीसी जारी...