Shamli News: छात्रों को किया आपदा के प्रति जागरूक
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। शहर के आरके इंटी कालेज में 8वी वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गाजियाबाद द्वारा जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत प्राकृतिक, रासायनिक, जैविक, नाभिकीय, एवं मानव निर्मित आपदाओं में राहत एवं बचाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। गुरूवार को जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान 8वी वाहिनी के सहायक नोडल उपनिरीक्षक मुकेश पंवार ने छात्र-छात्राओं को आपदाओं से बचाव के तरीके बताये। उन्होने कहा कि जब कोई आपदा आती है तो उस समय घबराये नही धैर्य से काम ले। परिवार और खुद की जान बचाने के लिए खुले आसमान की ओर जाये। साथ ही मानव निर्मित आपदाओं से सचेत रहने और प्राकृतिक से छेडछाड न करने के प्रति जागरूक किया है। इस अवसर पर विशाल, डा. विजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.