Shamli News: छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
शामली, सितम्बर 18 -- Shamli News: शामली। नगर पालिका परिषद शामली की ओर से शासन के निर्देश पर आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से शुक्रवार को वार्ड संख्या चार स्थित श्री जैन कन्या इंटर कॉलेज में स्वच्छ पाठशाला-युवा फोर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के क्लस्टर सुपरवाइजर ने छात्राओं को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा हरे, नीले, लाल और काले डस्टबिन के सही उपयोग की जानकारी दी।इस दौरान छात्राओं ने पंक्तिबद्ध होकर स्वच्छता का संदेश प्रदर्शित किया। प्रधानाचार्या रुचिता ढाका ने छात्राओं और स्टाफ को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाने का संकल्प दिलाया। यह भी पढ़ें- Meerut News: बच्चों को सिखाया कचरा अलग करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.