शामली, सितम्बर 19 -- Shamli News: शामली। इनर व्हील क्लब शामली द्वारा किशोरी सुरक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत राजकीय इंटर कालेज कंडैला व हिन्दू कन्या इंटर कालेज शामली में जागरूकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष प्रिया भटट व वीना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। उन्होने बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होने जीवन में स्वच्छता अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान बालिकाओं को सेनेट्री नेपकिन वितरित किए गए। मौके पर प्रभारी मोनिका का सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर छात्राओं को बीमारियों से बचाव के प्रति भी सजक रहने की अपील की गई। मौके पर वीना अग्रवाल, रेखा गोयल, अनिता संगल, मिनाक्षी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...