शामली, अक्टूबर 23 -- Shamli News: शामली। जनकल्याण योग सेवा ट्रस्ट की ओर से स्थानीय सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में विशेष योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही निर्धन विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता अशोक कोरियर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आधुनिक दौर में मोबाइल फोन और स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को तकनीक का संतुलित उपयोग करना चाहिए और स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन के लिए नियमित रूप से योग को...